उदयपुर हत्याकांड के मामले में 19 वर्षीय शख्स हुआ गिरफ्तार, अब तक 8 लोग हुए अरेस्ट
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उदयपुर (राजस्थान) के दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के मामले में 19 वर्षीय मोहम्मद जावेद नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। जावेद इस मामले में गिरफ्तार होने वाला आठवां शख्स है। गौरतलब है कि पैगंबर विवाद मामले में बीते 28 जून को कन्हैया की उनकी दुकान में ही गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


