बिहार में तिलक समारोह में विवाद के बाद महिला डांसर की गोली मारकर की गई हत्या
रोहतास (बिहार) में शनिवार रात एक तिलक समारोह में विवाद के बाद 18-वर्षीय एक महिला डांसर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को पिस्टल सटाकर गोली मारी गई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर नामज़द आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


