Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर चोरी रोकने व राज्यों की मांग के चलते खाद्य पदार्थों पर लगाया गया जीएसटी: राजस्व सचिव

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 24 July, 2022
राजस्व सचिव तरुण बजाज ने प्री-पैक्ड और लेबल वाले खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने पीटीआई से कहा, "इन उत्पादों पर कर चोरी हो रही थी...जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है...कुछ राज्यों ने भी इसकी मांग की थी।" बकौल बजाज, यह फैसला केंद्र सरकार का नहीं बल्कि जीएसटी परिषद का है।
read more at भाषा