Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उबर ने यूके में 15 मिनट के सफर के लिए यात्री से चार्ज किए ₹32 लाख

short by रौनक राज / on Sunday, 9 October, 2022
उबर ने यूके में एक यात्री से 15-मिनट के सफर के लिए £35,427.92 (₹32.5 लाख) चार्ज किए हैं। यात्री के मुताबिक, बुकिंग के समय उसे £11-£12 बिल दिखाया गया लेकिन अगली सुबह £35,427.92 बिल देखने के बाद उसने उबर से संपर्क किया। बकौल यात्री, उसे बताया गया कि त्रुटि के चलते ड्रॉप लोकेशन ऑस्ट्रेलिया के लिए सेट हो गई थी।