Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कूड़े के साथ मथुरा में पीएम व सीएम की तस्वीरें ले जाता दिखा सफाईकर्मी, किया गया बर्खास्त

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 17 July, 2022
उत्तर प्रदेश के मथुरा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक सफाईकर्मी हाथगाड़ी में कूड़े के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें ले जाता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने इसे एक 'भूल' बताते हुए संविदा पर काम करने वाले आरोपी सफाईकर्मी बॉबी पुत्र दुलीचंद की सेवाएं समाप्त कर दी।