Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नकुल मेहता का हुआ ऑपरेशन, कहा- केवल अंपेडिक्स खोया है, सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं

short by तान्या झा / on Friday, 3 June, 2022
सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के ऐक्टर नकुल मेहता ने गुरुवार को बताया कि उनके अंपेडिक्स की सर्जरी हुई थी और वह उबर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर कर बताया कि उनकी तबीयत अचानक ही खराब हुई और 24-घंटे के भीतर ही उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने लिखा, "सिर्फ अपेंडिक्स खोया है...सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं।"