एनसीबी अफसर वानखेड़े की पत्नी व महाराष्ट्र के मंत्री मलिक की बेटी के बीच ट्विटर पर हुई बहस
एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को लेकर ट्वीट किया है, "वाह, क्या खौफ है...सोते-जागते-उठते-बैठते...नवाब चाचा सिर्फ समीर वानखेड़े के बारे में सोचते हैं...एक ईमानदार अधिकारी की ताकत।" इस पर मलिक की बेटी नीलोफर ने ट्वीट किया, "खौफ उन्हें होता है जिन्होंने छल-कपट किया हो...पर्दाफाश होने के डर से तिलमिलाना बंद कीजिए।"
read more at अमर उजाला


