झारखंड के एक स्कूल में छात्र के बैग से मिला देसी कट्टा, पुलिस ने दो छात्रों को पकड़ा
झारखंड के रामगढ़ में एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र के बैग से मंगलवार को एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि कट्टा लाने वाले छात्र ने कहा कि वह 8वीं कक्षा के एक छात्र को देने के लिए हथियार लाया था। बकौल पुलिस, हथियार को ज़ब्त कर दोनों छात्रों को पकड़ लिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


