Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में घने कोहरे और कोल्ड डे को लेकर 9 ज़िलों के लिए रेड अलर्ट जारी

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 25 January, 2024
आईएमडी के लखनऊ केंद्र ने उत्तर प्रदेश में गुरुवार को घने कोहरे और कोल्ड डे को लेकर 9 ज़िलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ये ज़िले हापुड़, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और बहराइच हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार से राज्य में कोहरे की स्थिति में सुधार होने का अनुमान जताया है।
read more at ABP न्यूज़