Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डीजीसीए ने विमान में यात्री के टॉयलेट में फंसने के मामले में जांच की शुरू

short by मनीष झा / on Wednesday, 17 January, 2024
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को स्पाइसजेट की मुंबई-बेंगलुरु उड़ान के दौरान एक यात्री के विमान के टॉयलेट में फंसने के मामले में जांच शुरू कर दी है। दरअसल, टॉयलेट का डोर लॉक खराब हो जाने के चलते यात्री पूरी उड़ान के दौरान करीब 100 मिनट तक फंसा रहा और बाद में लॉक तोड़कर उसे बाहर निकाला गया।
read more at भाषा