मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने की पेशकश के बाद से टेस्ला के शेयरों में आई 26% की गिरावट
एलन मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने की पेशकश के बाद से टेस्ला के शेयरों में 26% की गिरावट आई है। बकौल रिपोर्ट्स, ट्विटर की तरफ मस्क का ध्यान चले जाने की आशंका के चलते उसके शेयरों में यह गिरावट आई है। वहीं, गुरुवार को ट्विटर के शेयर गिरकर $45.23/शेयर रहे जो मस्क के ऑफर प्राइस से लगभग 20% कम है।
read more at The Associated Press


