पंजाब के 'आप' विधायक गुरदित सिंह के एस्कॉर्ट वाहन व बाइक की हुई टक्कर, 2 लोगों की मौत
फरीदकोट (पंजाब) में शुक्रवार को 'आप' विधायक गुरदित सिंह सेखों के एस्कॉर्ट वाहनों में शामिल कार की बाइक से टक्कर हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे सिंह ने मृतकों के परिवार से मुलाकात कर हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेंगे।
read more at ABP न्यूज़


