आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के घर बच्ची का हुआ जन्म
रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता के घर बुधवार को एक बच्ची का जन्म हुआ। कुछ दिनों पहले आकाश अपनी पत्नी श्लोका व पिता मुकेश अंबानी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में नज़र आए थे। गौरतलब है कि आकाश और श्लोका के पहले बच्चे का जन्म दिसंबर 2020 में हुआ था।
read more at इंडिया टीवी


