Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ग्रेटा ने जलवायु परिवर्तन पर 'पर्याप्त कदम' न उठाने को लेकर अपने देश स्वीडन पर किया मुकदमा

short by shashank mishra / on Friday, 25 November 2022
पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग समेत 636 बच्चों-वयस्कों के समूह ने अपने देश स्वीडन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इनका कहना है कि स्वीडन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए 'पर्याप्त कदम' नहीं उठाए। इन्होंने मांग की है कि स्वीडिश सरकार ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को लेकर पेरिस समझौते के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में 'उचित योगदान' दे।