हरियाणा में ड्रग केस में गिरफ्तार पूर्व कांग्रेस पार्षद का गोदाम ध्वस्त किया गया
ड्रग केस में 6-अप्रैल को गिरफ्तार हुए पूर्व कांग्रेस पार्षद राजेश कुमार का अंबाला (हरियाणा) स्थित गोदाम गुरुवार को ध्वस्त कर दिया गया। बकौल पुलिस, "सरकारी आदेश पर अवैध...गोदाम को ध्वस्त किया गया और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए 400-पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई है।" गौरतलब है, गोदाम से 260-ग्राम हेरोइन और 1,500 नशे की गोलियां बरामद हुई थीं।
read more at ANI


