ओडिशा में पुरुष हॉकी विश्व कप के टिकटों की कालाबाज़ारी करने को लेकर 5 लोग गिरफ्तार
भुवनेश्वर (ओडिशा) में पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के टिकटों की कालाबाज़ारी के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, ₹100, ₹200 व ₹500 के टिकट क्रमश: ₹1,000, ₹2,200 व ₹4,000 में बेचे जा रहे थे। भारत और वेल्स के बीच गुरुवार को होने वाले मैच के टिकटों की भी कालाबाज़ारी की जा रही थी।
read more at भाषा


