आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल फोटो में लगाई अर्शदीप सिंह की तस्वीर
पाकिस्तान के खिलाफ 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच छोड़ने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह के समर्थन में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल फोटो में उनकी तस्वीर लगाई है। बकौल आकाश, "कोई जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता। (गलती से) कैच छोड़ने वाला शख्स सबसे ज़्यादा आहत होता है...खासकर पाकिस्तान के खिलाफ।"
read more at हिन्दुस्तान


