Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश में कानून-व्यवस्था में सुधार को देखते हुए श्रीलंका ने 2 हफ्ते बाद हटाया आपातकाल

short by shashank mishra / on Saturday, 21 May, 2022
श्रीलंका की सरकार ने देश में लागू आपातकाल शनिवार को हटा लिया। राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि देश में कानून-व्यवस्था में सुधार को देखते हुए यह फैसला लिया गया। देश में अभूतपूर्व आर्थिक संकट और सरकार विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 1 महीने में दूसरी बार 6 मई की मध्यरात्रि से आपातकाल लागू किया था।