Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी 30 दिसंबर को पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 26 December, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी मार्ग पर पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन हावड़ा स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होगी और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर दोपहर डेढ़ बजे पहुंचेगी। पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, "राज्य में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी।"