Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वायरल वीडियो में जडेजा अपनी चोटिल उंगली पर सिर्फ मरहम लगा रहे थे: रिपोर्ट

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 9 February, 2023
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा के जिस वीडियो को लेकर बहस छिड़ी है उसमें वह अपनी चोटिल उंगली पर मरहम लगा रहे थे। बकौल रिपोर्ट, यह सामान्य है और आईसीसी इसकी अनुमति देती है। वीडियो में जडेजा, मोहम्मद सिराज के हाथ से कुछ लेकर अपनी उंगली पर लगाते दिखे थे जिसे ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने नियम के खिलाफ बताया था।