छत्तीसगढ़ के बीजापुर में अलग-अलग जगहों से 16 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग जगहों से 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, बीजापुर कोतवाली थाने के जवानों और डीआरजी जवानों ने गोरना-पड़ियापारा से 11 नक्सलियों को तथा उसूर थाना क्षेत्र में डीआरजी और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवानों ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक, नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
read more at भाषा


