Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छात्र संगठनों ने 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ कल बिहार बंद का किया एलान, आरजेडी का समर्थन

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 17 June, 2022
'अग्निपथ' सैन्य भर्ती योजना के खिलाफ बिहार में आइसा-इनौस, रोज़गार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने 18 जून को राज्यव्यापी बंद का एलान किया है। आरजेडी, वामदलों और अन्य विपक्षी दलों ने इस बंद का समर्थन किया है। गौरतलब है, प्रदर्शनकारियों ने बिहार में कई ज़िलों में बीजेपी दफ्तरों में तोड़फोड़ और आगजनी की है।