Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

माइग्रेन की शिकायत के बाद अमेरिका में शख्स के मस्तिष्क में डॉक्टरों को मिला 'टेपवर्म'

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 11 March, 2024
अमेरिका में एक 52-वर्षीय शख्स को भीषण माइग्रेन की शिकायत होने के बाद डॉक्टरों को उसके मस्तिष्क में पोर्क टेपवर्म (कीड़ा) के होने का पता चला। ऐसा माना जा रहा है कि शख्स के अंदर यह कीड़ा अधपका बेकन खाने से पहुंचा। शख्स की इस बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी अमेरिकन जर्नल ऑफ केस रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुई है।
read more at Times Now