कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल व प्रियंका ने डाला वोट
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को दिल्ली के पार्टी कार्यालय में अपना वोट डाला। इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा, "मैं लंबे समय से इस दिन का इंतज़ार कर रही थी।" राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के कैम्प स्थल पर अपना मत दिया।
read more at Twitter


