यूपी के संभल में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 3 डिब्बे, 2 घंटे बाधित रहा यातायात
संभल (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को चंदौसी रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारण करीब 2 घंटे तक यातायात बाधित रहा और डिब्बों को पटरी से हटाने के बाद आवागमन सामान्य हो गया। बकौल अधिकारी, इन डिब्बों में ऑटोमोबाइल से संबंधित सामान हैं।
read more at भाषा


