लखनऊ के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर बच्चों को भेजा गया घर, ली गई तलाशी
लखनऊ (यूपी) के विबग्योर स्कूल, सेंट मैरी स्कूल और लखनऊ पब्लिक स्कूल को सोमवार सुबह ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई जिसके बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली। वहीं, पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
read more at हिन्दुस्तान


