नए साल के जश्न को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइज़री
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नए साल के जश्न के मद्देनज़र ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। 31 दिसंबर को रात 8 बजे से कनॉट प्लेस के आस-पास वैध पास के बिना गाड़ियों का प्रवेश वर्जित होगा। इसके अलावा प्रेस एनक्लेव रोड साकेत, फिरोज़ गांधी मार्ग, वीर सावरकर मार्ग और भीष्म पितामह मार्ग पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
read more at ABP न्यूज़


