छत्तीसगढ़ में 'आप' की सरकार बनने पर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लोगों के लिए कई गारंटियों की घोषणा की। केजरीवाल ने कहा, "राज्य में 'आप' की सरकार बनने पर 24 घंटे बिजली देंगे और हर महीने 300 यूनिट तक बिजली फ्री होगी।" उन्होंने कहा, "बेरोज़गारों को सरकारी नौकरी देंगे।"
read more at ABP न्यूज़


