मालीवाल ने दिल्ली में कार के नीचे युवती को घसीटे जाने के मामले में पुलिस से पूछे 6 सवाल
दिल्ली महिला आयोग चीफ स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में एक कार द्वारा स्कूटर सवार लड़की को टक्कर मारने और कार के नीचे उसे कई किलोमीटर तक घसीटे जाने के बाद लड़की की मौत होने पर दिल्ली पुलिस से 6 सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा, "क्या लड़की का यौन शोषण हुआ था? क्या पूरे रास्ते में चेक-पोस्ट या पीसीआर नहीं थी?"
read more at Twitter


