Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुशांत के साथ जो हुआ उससे खुद को जोड़ पाता हूं, सब कुछ खत्म करना चाहता था: विवेक ओबेरॉय

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 15 December, 2022
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बताया है कि वह करियर के बुरे दौर में सब कुछ खत्म कर देना चाहते थे। उन्होंने कहा, "यही कारण है कि (दिवंगत अभिनेता) सुशांत सिंह राजपूत के साथ जो हुआ या दूसरे लोगों के साथ जो होता है...उससे खुद को जोड़ पाता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने वह बुरा दौैर और दर्द महसूस किया है।"