Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर हिंडनबर्ग पर कानूनी कार्रवाई की योजना बना रहा अदाणी समूह

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 26 January, 2023
अरबपति गौतम अदाणी के स्वामित्व वाली कंपनियों पर स्टॉक मार्केट में 'बेहिसाब' हेरफेर और धोखाधड़ी के आरोप लगाने को लेकर अदाणी समूह अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च पर कानूनी कार्रवाई की योजना बना रहा है। अदाणी समूह की लीगल टीम के प्रमुख जतिन जलुंधवाला ने कहा, "शोध किए बिना दुर्भावनापूर्ण तरीके से बनाई गई रिपोर्ट ने...हमारे शेयरधारकों-निवेशकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला।"
read more at Moneycontrol