Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अफगानिस्तान में नमाज़ के दौरान मस्जिद में हुए धमाके में मौलवी समेत 18 लोगों की हुई मौत

short by अनिल कुमार / on Friday, 2 September 2022
अफगानिस्तान के हेरात में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान एक मस्जिद में हुए धमाके में कम-से-कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 23 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस धमाके में तालिबान समर्थित मौलवी मुजीबुर रहमान अंसारी की भी मौत हुई है। फिलहाल इस धमाके की ज़िम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।