Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बंगाल में हिंसा के बाद करीब 700 बूथों पर पंचायत चुनाव के लिए 10 जुलाई को दोबारा होगा मतदान

short by शिव / on Sunday, 9 July, 2023
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने करीब 700 बूथों पर 10 जुलाई को दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। हिंसा से सर्वाधिक प्रभावित रहे मुर्शिदाबाद में 175 बूथों पर दोबारा मतदान होगा जबकि मालदा में 110, नादिया में 89 और उत्तर 24 परगना में 46 बूथों पर दोबारा मतदान होगा।
read more at भाषा