Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में 7 छात्रों की हुई मौत, सीएम बघेल ने जताया दुख

short by शिव / on Thursday, 9 February, 2023
पुलिस के अनुसार, कांकेर (छत्तीसगढ़) में गुरुवार को ट्रक और स्कूली छात्रों को ले जा रहे ऑटोरिक्शा की टक्कर में 7 छात्रों की मौत हो गई। हादसे में ऑटोरिक्शा ड्राइवर व एक छात्र घायल हुआ और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताते हुए कहा, "प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।"