कांग्रेस की बैठक में कैंडी क्रश खेलते छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल का वीडियो हुआ वायरल
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की चुनाव संबंधी बैठक में फोन पर कैंडी क्रश गेम खेलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर बीजेपी छत्तीसगढ़ ने कहा, "भूपेश जी निश्चिंत हैं...उन्हें पता है कितनी भी माथापच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है।" कांग्रेस नेता सुशील शुक्ला ने जवाब दिया, "बघेल...गेम खेलते-खेलते बीजेपी का गेम बजा देंगे।"
read more at ABP न्यूज़


