पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने के बाद वॉर्नर ने 'होठों पर उंगली' रखकर मनाया जश्न
पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को पर्थ में पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने के बाद डेविड वॉर्नर के जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो गया है। वॉर्नर ने होठों पर उंगली रखकर अपना आइकॉनिक जश्न मनाया। यह जेस्चर संभवत: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचल जॉनसन के लिए था जिन्होंने वॉर्नर की फेयरवेल सीरीज़ से पहले उनकी आलोचना की थी।
read more at हिन्दुस्तान


