Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स ने धोखे के शक में 22-वर्षीय लिव-इन पार्टनर की गुरुग्राम में की हत्या

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 5 June, 2022
हरियाणा पुलिस ने बताया है कि गुरुग्राम में सोनू नामक पेंटर ने धोखा देने के शक में अपनी 22-वर्षीय लिव-इन पार्टनर की शनिवार को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, आरोपी ने शनिवार सुबह 8 बजे फोन कर बताया था कि उसने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी है जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।