लोकतंत्र की जीत हुई, बीजेपी अजेय नहीं है: चंडीगढ़ का मेयर घोषित किए जाने के बाद कुलदीप
सुप्रीम कोर्ट द्वारा चंडीगढ़ का मेयर घोषित किए जाने के बाद 'आप' के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने एससी को धन्यवाद दिया है। कुलदीप ने कहा कि आज लोकतंत्र और चंडीगढ़ के लोगों की जीत हुई है। उन्होंने कहा, "बीजेपी अजेय नहीं है, उसे हराया जा सकता है। अगर इकट्ठा होकर लड़ेंगे तो बीजेपी को हर जगह हराएंगे।"
read more at X (formerly Twitter)


