इज़रायल ने मिस्त्र से सटी गाज़ा की सीमा पर किया नियंत्रण
इज़रायल की सेना ने बुधवार को दावा किया कि उसने मिस्त्र के साथ सटी गाज़ा की सीमा पर एक बफर ज़ोन पर नियंत्रण कर लिया है। बकौल सेना, इससे मिस्त्र-गाज़ा की पूरी सीमा पर इज़रायल का नियंत्रण हो गया है। यह ज़ोन गाज़ा के राफा के पास है जिस पर इज़रायल पिछले कुछ दिनों से लगातार हमले कर रहा है।
read more at Times Now नवभारत


