Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में 68 वर्षीय महिला के पेट से निकाला गया 16 किलो का ट्यूमर, गुर्दों से चिपकी थी गांठ

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 19 July 2023
जयपुर (राजस्थान) में डॉक्टरों ने बीकानेर निवासी करीब 68-वर्षीय महिला के पेट से 16 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला है। सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. शिखा तिवारी ने बताया कि ट्यूमर 28 सेंटीमीटर बड़ा था और उसे निकालने में करीब 3 घंटे लगे। बकौल डॉ. शिखा, करीब 6 महीने पहले महिला का पेट फूलना शुरू हुआ और ट्यूमर उसके गुर्दों से चिपका था।