Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात में तीन निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी को दिया अपना समर्थन

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 20 December, 2022
गुजरात में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में निर्दलीय विधायकों के तौर पर निर्वाचित हुए बीजेपी के तीन बागी नेताओं धवल सिंह जाला, धर्मेंद्र सिंह वाघेला और मावजी देसाई ने मंगलवार को राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी को अपना समर्थन दे दिया। बीजेपी ने निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ने को लेकर तीनों नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया था।