समय नहीं दे पाने पर बेटी लड़ती है, कहती है- उसके बारे में मैं कुछ नहीं जानता: मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा है कि परिवार को समय नहीं दे पाने पर उनकी बेटी अवा उनसे लड़ती है। मनोज ने बताया, "बेटी कहती है- आपको कुछ नहीं पता, मैथ्स में मुझे क्या दिक्कत है और मेरी (अन्य) समस्याओं के बारे में आप कुछ नहीं जानते।" उन्होंने कहा, "अब मुझे उसके (अवा) मैथ्स के टीचर से मिलना पड़ेगा।"


