Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौआ अपना नाम हंस रख ले तो भी मोती नहीं चुगेगा: विपक्षी गठबंधन 'INDIA' पर सीएम योगी

short by शिव / on Tuesday, 25 July, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी गठबंधन का नाम 'INDIA' रखे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "कौआ अपना नाम हंस रख ले तो भी मोती नहीं चुगेगा।" उन्होंने कहा, "नाम बदलने से इनका मूल स्वभाव नहीं बदलेगा, 'INDIA' लगा लेने से आत्मा और संस्कार में रची-बसी विभाजनकारी सोच और भारत विरोधी दृष्टि समाप्त नहीं हो जाएगी।"