Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कनाडा से हुआवेई सीएफओ के रिहा होने के बाद चीन ने 2 कनाडाई नागरिकों को छोड़ा

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 25 September 2021
चीन ने 1,000 से अधिक दिनों से हिरासत में बंद 2 कनाडाई नागरिकों को छोड़ दिया है। इससे पहले कनाडा ने हुआवेई की सीएफओ मेंग वांझू को रिहा किया जिन्हें 2018 में अमेरिकी वॉरंट पर गिरफ्तार किया गया था। वांझू की गिरफ्तारी के बाद चीन ने कनाडाई नागरिकों माइकल कोवरिग और माइकल स्पेवोर को 2018 में हिरासत में लिया था।