Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इतिहास में पहली बार 20,000 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी

short by रौनक राज / on Wednesday, 13 September, 2023
एनएसई का निफ्टी बुधवार को इतिहास में पहली बार 20,000 के ऊपर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी 76.80 अंक चढ़कर 20,070 पर जबकि बीएसई का सेंसेक्स 245.86 अंक चढ़कर 67,466.99 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सोमवार (11 सितंबर) को कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 50 पहली बार 20,000 अंक के स्तर पर पहुंचा था।