डेलनाज़ ईरानी ने निर्माताओं से मांगा काम, कहा- दोस्त कहते हैं बगैर ब्लू टिक काम नहीं मिलता
ऐक्ट्रेस डेलनाज़ ईरानी ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन के इंटरव्यू में निर्माताओं से काम मांगा है। आखिरी बार शाहरुख खान अभिनीत 'रा.वन' (2011) में नज़र आईं ऐक्ट्रेस ने कहा कि इन दिनों कास्टिंग में सोशल मीडिया की अहम भूमिका है। बकौल डेलनाज़, उनके समकालीन/दोस्तों ने कहा है कि ब्लू टिक और फॉलोअर्स ना होने पर कास्टिंग डायरेक्टर्स ने उन्हें नहीं लिया।


