किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के 7 ज़िलों में इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक 17 फरवरी तक बढ़ी
हरियाणा में किसानों के प्रदर्शन के मद्देनज़र राज्य के 7 ज़िलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, बल्क एसएमएस सेवाओं और सभी प्रकार की डोंगल सेवाओं पर लगे प्रतिबंध को 17 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, इस दौरान वॉयस कॉल की सेवाएं चालू रहेंगी। हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा ज़िले इन प्रतिबंधों से प्रभावित रहेंगे।
read more at Times Now नवभारत


