हर 6 महीने में टीबी व एचआईवी के लिए कैदियों की जांच करें: गुजरात सरकार से एनएचआरसी
एनएचआरसी ने गुजरात सरकार को सूरत की लाजपोर सेंट्रल जेल में बंद कैदियों की हर 6 महीने में टीबी और एचआईवी-एड्स के लिए स्क्रीनिंग करने को कहा है। सरकार को बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए कैदियों का इलाज करवाने के लिए भी कहा गया है। हाल ही में जेल में टीबी के कई मामले सामने आए हैं।
read more at PTI


