पीएम की सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिए स्वतंत्र समिति का गठन करेगा सुप्रीम कोर्ट
फिरोज़पुर (पंजाब) में पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट एक स्वतंत्र समिति का गठन करेगा। इसका नेतृत्व एससी के पूर्व जज करेंगे। कोर्ट ने समिति में चंडीगढ़ के डीजीपी, एनआईए के आईजी, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और एडीजीपी (सुरक्षा) पंजाब को शामिल करने का प्रस्ताव रखा है।
read more at Twitter


