Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राज्य में सीबीआई जैसी एजेंसी बनाने के लिए नया कानून ला सकती है यूपी सरकार

short by अंकिता ठाकुर / on Sunday, 24 April, 2022
उत्तर प्रदेश सरकार एक नए कानून की योजना बना रही है जिससे राज्य को सीबीआई जैसे अधिकारों वाली एक आपराधिक जांच इकाई मिल जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के गृह मंत्रालय को दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टैब्लिशमेंट ऐक्ट की तर्ज़ पर यूपी स्पेशल पुलिस एस्टैब्लिशमेंट ऐक्ट का मसौदा तैयार करने का आदेश दिया है।